महिला स्वच्छता अभियान के लिए मानुषी छिल्लर को सराहा

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन के उपयोग के जरिये महिलाओं की स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर के साथ यहां मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, “यह भारत और दुनिया में कहीं भी लड़कियों और महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली एक बड़ी आवश्यकता का जवाब देती है।”

मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष जुलिया मोरले और देश में सैनिटरी नैपकिन को बनाने वालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उप राष्ट्रपति से मुलाकात की।

उन्होंने उप राष्ट्रपति को महिलाओं के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी ‘विशाल मानवतावादी विश्व यात्रा’ के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि या तो सुंदर व्यक्ति होते हैं या फिर कर्तव्यपरायण व्यक्ति, लेकिन यह सौंदर्य और कर्तव्य का मिश्रण है जो किसी को सबसे शक्तिशाली बनाता है।

उन्होंने कहा, “यह है वह बात जो मानुषी छिल्लर द्वारा महिला हितों के लिए अपना समर्थन देने में प्रदर्शित होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493