महिला हॉकी : चीन ने भारत को 2-1 से हराया

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉक्स बे कप में हिस्सा लेने न्यूजीलैंड पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में शनिवार को चीन से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों ने हालांकि आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत की अनुराधा थोकचोम ने गोल दाग कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारत की यह बढ़त हालांकि ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी और 34वें मिनट में ही चीन की मेंग्यू वांग ने मिले पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 से बारबर कर दिया।

चार मिनट बाद ही क्यिान यू ने एक शानदार फील्ड गोल दाग कर चीन को 2-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच रविवार को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493