नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। बेल्जिय में 20 जून से 4 जुलाई तक होने वाले एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए भारत की सम्भावित महिला टीम का तैयारी शिविर 4 मई से मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। यह कैम्प 10 मई तक जारी रहेगा।
कैम्प में सम्भावित टीम में शामिल 32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इस दौरान इन खिलाड़ियों को दक्षता बढा़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हाल ही में न्यूजीलैंड में समाप्त हॉक्स बे कप में भारतीय टीम सातवें स्थानपर रही थी।
यह कुछ खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण सम्भव हो सका था। भारतीय टीम ने दिखाया था कि उसके अंदर किसी भी टीम को हराने की क्षमता है लेकिन वह अहम मुकाम पर अपनी क्षमताओं का उपयोग नहीं कर पाती है।
भारतीय दल का अभ्यास कैम्प हॉकी इंडिया के हाई परफॉरमेंस निदेश रोलेंट ऑल्टमैंस की देखरेख मे होगा।
इसे लेकर ऑल्टमैंस ने कहा, “हमारी टीम ने दिखाया है कि वह अच्छा खेले तो किसी भी टीम को हरा सकती है। उसे बस अपने पास गेंद बनाए रखने की कला में माहिर होना होगा। हम इसी तरह की कुछ बातों पर कैम्प के दौरान ध्यान देंगे। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि नजीते हमारे पक्ष में हों।”
dharmpath.com dharmpath