जम्मू, 3 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाला मुगल रोड लगभग पांच महीने बंद रहने के बाद रविवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य सरकार के एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया, “मुगल रोड जम्मू से श्रीनगर की ओर के यातायात के लिए खुला रहेगा।”
पुंछ, राजौरी और सोपियां जिलों के रास्ते राज्य के जम्मू क्षेत्र को घाटी से जोड़ने वाले मुगल रोड का निर्माण मूल रूप से मुगल शासकों ने करवाया था।
सैकड़ों साल तक यह मार्ग बंद पड़ा रहा। साल 2005 में घाटी और भारत के अन्य क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए इसका पुनर्निर्माण करवाया गया था।
सर्दियों के महीनों में भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग बंद करना पड़ता है।
dharmpath.com dharmpath