महिला हॉकी टीम के ओलम्पिक में पहुंचने की पूरी संभावना : आहरेंस

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। नवनियुक्त भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच माथियास आहरेंस ने सोमवार को भारतीय टीम के रियो ओलम्पिक-2016 में क्वालीफाई करने को लेकर सकारात्मक उम्मीद व्यक्त की।

ओलम्पिक के लिए क्वालीफाईंग टूर्नामेंट हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल से ठीक पहले आहरेंस ने कहा कि वह भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों के खेल में सुधार लाने की धुन से बेहद प्रभावित हैं।

एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल 20 जून से बेल्जियम में शुरू हो रहा है तथा इसमें 10 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में शीर्ष-3 पर रहने वाली टीमें रियो ओलम्पिक में प्रवेश कर जाएंगी।

आहरेंस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “भारतीय महिला टीम आगामी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है और हमारे क्वालीफाई करने की पूरी संभावनाएं हैं। हम अगले महीने इस टूर्नामेंट में रियो ओलम्पिक में क्वालीफाई करने का उद्देश्य लेकर उतरेंगे।”

आहरेंस ने कहा, “टीम बिल्कुल युवा है साथ ही हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। यह टूर्नामेंट बिल्कुल सही समय पर हो रहा है, क्योंकि हमारी टीम की खिलाड़ी इस बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं। मुझे इस टीम की सबसे अच्छी बात लगी कि खिलाड़ियों में सीखने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने की धुन है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493