टेनिस : प्रबोध ने मांड्या ओपन में क्वाची को हराया

मांड्या (कर्नाटक), 18 मई (आईएएनएस)। स्थानीय खिलाड़ी सूरज आर. प्रबोध ने सोमवार को 10,000 डॉलर इनामी राशि वाले पुरुष आईएफ मांड्या ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग के पहले दौर में जापान के काजुमा क्वाची को 3-6, 7-5, 6-3 से हरा दिया।

सूरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में भी वह एक समय 1-2 से पीछे चल रहे थे।

इसके बाद सूरज ने वापसी की और 5-3 से बढ़त बना ली। अगले दो गेम में उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन सूरज ने एक बार फिर वापसी की अगले दो गेम जीत कर दूसरा सेट जीत लिया।

सूरज ने तीसरा सेट 6-3 से जीता।

एक अन्य मुकाबले में तीसरे वरीय खिलाड़ी करुणोदय सिंह ने हमवतन और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले नितिन कुमार सिन्हा को 6-3, 6-4 से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

वाइल्ड कार्ड से टूर्नामेंट में प्रवेश पाने में सफल रहे एक अन्य खिलाड़ी एस. डी. प्रज्‍जवल ने हालांकि उलटफेर करते हुए क्वालीफायर मुकाबले में दूसरे वरीय तेजस चौकुल्कर को 6-2, 6-2 से हराया और दूसरे दौर में पहुंच गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493