महिला हॉकी : नीदरलैण्ड्स ने सातवीं बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी (लीड-1, संशोधन के साथ)

चांगझोऊ (चीन), 25 नवंबर (आईएएनएस)। नीदरलैण्ड्स की महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया को एकतरफा फाइनल मुकाबले में 5-1 से हराकर सातवीं बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

नीदरलैण्ड्स ने फाइनल मुकाबले में दमदार शुरुआत की और शान डे वार्ड ने टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके कुछ मिनट बाद ही एवा डे गोएडे ने नीदलैण्ड्स की बढ़त को दोगुना कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में आस्ट्रेलिया ने वापसी करने के प्रयास तेज कर दिए। आस्ट्रेलिया ने पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित करने में भी कामयाबी पाई जिसे गोल में बदलकर मैडी फिट्जपैट्रिक ने गोल के अंतर को कम किया।

हालांकि, इससे नीदरलैण्ड्स के आत्मविश्वास पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। लौरेन स्टैम ने तीसरे क्वार्टर में गोल दागकर नीदरलैण्ड्स को 3-1 की बढ़त दिला दी।

चौथे क्वार्टर में नीदरलैण्ड्स के लिए मैच का चौथा गोल मैक्सिम केरस्टोल्ट और पांचवा गोल मारिया वेरस्कूर ने दागा।

टूर्नामेंट का कांस्य पदक अर्जेटीना ने जीता। अर्जेटीना ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में मेजबान चीन को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

विजेता टीम की अहम खिलाड़ी एवा डे गोएडे को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। चीन की ये जिआओ प्रतियोगिता की शीर्ष गोलकीपर जबकि नीदरलैण्ड्स की मारिन वीन को राइजिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। वीन ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल भी दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493