बेंगलुरू, 25 नवंबर (आईएएनएस)। हाल ही में जकार्ता में खेले गए एशियाई खेलों में भारत ने घुड़सवारी में दो रजत पदक अपने नाम किए थे। इन खेलों में भारत ने एकल स्पर्धा में और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इस जीत के बाद घुड़सवारी को लोगों ने पहचाना था, लेकिन भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) के उपाध्यक्ष (वित्तीय) और एम्बैसी ग्रुप के प्रबंधकीय निदेशक और चेयरमैन जीतू विरमानी का मानना है कि खेल को आगे ले जाने के लिए अभी काफी काम किए जाने हैं और इसके लिए महासंघ और सरकार को दोनों को साथ मिलकर काम करना होगा।

जीतू ने साथ ही कहा कि वह 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के क्वालीफिकेशन में जाने वाली टीम को स्पांसर करने को तैयार है बशर्ते सरकार और महासंघ क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों को ही जापान में होने वाले खेलों के महाकुंभ में भेजे।
एशियाई खेलों में एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले फवाद मिर्जा को एम्बैसी ग्रुप ने ही स्पांसर किया था। साथ ही टीम स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की तैयारी का खर्च भी जीतू ने उठाया था।
जीतू ने कहा कि वह खेल को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन महासंघ को उनका समर्थन करना होगा। जीतू का कहना है कि वह 2020 में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए अगले साल होने वाले क्वालीफिकेशन के लिए एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली टीम को स्पांसर करने के लिए तैयार है बर्शते महासंघ उन्हें इस बात का आश्वासन दे की क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी ही जापान जाएंगे।
जीतू ने यहां इक्वेस्टेरियन प्रीमियर लीग (ईपीएल) के नौवें संस्करण के फाइनल से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्पांसर किया था और उन्हें प्रशिक्षण के लिए फ्रांस भेजा था। हम ओलम्पिक क्ववालीफिकेशन के लिए दोबारा ऐसा करने को तैयार हैं बर्शते महासंघ और सरकार हमें इस बात का आश्वासन दे की जो खिलाड़ी ओलम्पिक के क्वालीफाई करेंगे उनको ओलम्पिक टीम से हटाया नहीं जाएगा और उनके स्थान पर किसी और खिलाड़ी को नहीं भेजा जाएगा।”
जीतू ने कहा कि महासंघ और सरकार खेल को लेकर और ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है ताकि इंफ्रास्ट्रक्च र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि वह लगातार महासंघ में इसे लेकर बात करते हैं लेकिन समाधान नहीं निकलता। उन्होंने कहा कि सरकार खेल के विकास में पैसा तो लगा रही है, लेकिन उसका इस्तेमाल सही जगह नहीं हो रहा।
उन्होंने कहा, “हम ऐसा नहीं कह रहे कि सरकार घुड़सवारी पर पैसा नहीं लगा रही है। सरकार काफी पैसा खत्म कर रही, लेकिन उसका इस्तेमाल सही जगह नहीं हो रहा। मैं यह यह नहीं कह रहा कि भ्रष्टाचार हो रहा, नहीं, लेकिन जहां पैसा लगा जाना चाहिए वहां लग नहीं रहा। अगर उस पैसे का सही जगह इस्तेमाल किया जाए तो अच्छा खासा इंफ्रास्ट्रक्च र खड़ा किया जा सकता है।”
dharmpath.com dharmpath