महिला हॉकी : बेलारूस के खिलाफ श्रृंखला में भारत को अजेय बढ़त

भोपाल, 5 मार्च (आईएएनएस)। कप्तान रानी रामपाल की बदौलत भारत ने रविवार को बेलारूस के खिलाफ पांच हॉकी टेस्ट मैचों की श्रृंखला के तीसरे मैच में जीत हासिल कर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।

भारत ने इस मैच में बेलारूस को 3-1 से मात दी।

बेलारूस की ओर से 24वें मिनट में एकमात्र गोल रेता बातुरा ने किया।

इसके बाद रानी ने 35वें मिनट में भारत का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके कुछ मिनट बाद ही कप्तान रानी ने 39वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को बेलारूस पर 2-1 से बढ़त दिला दी।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी दीपिका ने 42वें मिनट में तीसरा गोल दागकर टीम को की बढ़त को 3-1 कर दिया, जो विजयी स्कोर साबित हुआ।

भारत ने इससे पहले पहले मैच में बेलारूस को 5-1 और दूसरे मैच में 2-1 से मात दी थी।

इस साल अप्रैल में भारतीय टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचड्ब्ल्यूएल) राउंड-2 में हिस्सा लेना है, जिसका आयोजन कनाडा में होगा।

इससे पहले भारत इस टूर्नामेंट की तैयारी हेतु बेलारूस के खिलाफ यह श्रृंखला खेल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493