महिला हॉकी : भारत ने आस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया

मेलबर्न, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया।

नेटबॉल हॉकी सेंटर में हुए इस मैच का एकमात्र गोल भारत की रानी रामपाल ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा।

दोनों ही टीमों ने शुरुआत रक्षात्मक अंदाज में की और पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल हासिल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला और रानी रामपाल ने इसे गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की।

भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त के साथ मध्यांतर का समापन किया। मध्यांतर के बाद तीसरे क्वार्टर में आस्ट्रेलियाई टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने भी बेहतरीन बचाव किया।

यह क्वार्टर भी गोलरहित रहा और भारतीय टीम बढ़त कायम रखने में सफल रही। आखिरी क्वार्टर में भी लाख प्रयास के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम गोल हासिल नहीं कर सकी और भारतीय टीम रानी रामपाल के एकमात्र गोल की बदौलत जीत हासिल करने में सफल रही।

दोनों टीमें अब शुक्रवार को आमने-सामने होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493