महिला हॉकी : भारत ने आस्ट्रेलिया को बराबरी पर रोका

हेस्टिंग्स (न्यूजीलैंड), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला हॉकी टीम यहां जारी हॉक्स बे कप के अपने तीसरे मैच में मंगलवार को आस्ट्रेलिया को 0-0 से बराबरी पर रोकने में कामयाब रही।

पिछले दो मैचों में मिली हार के बाद भारतीय महिलाओं की रक्षा पंक्ति ने इस बार बेहतर खेल दिखाया और प्रतिद्वंद्वी टीम के कई प्रयासों को विफल किया।

भारतीय टीम को टूर्नामेंट के पहले मैच में चीन से 1-2 और अमेरिका से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 16 अप्रैल को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 11.30 बजे शुरू होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493