भाजपा के समागम में रहा ‘गांधी टोपी’ का जलवा

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गांधी टोपी पहनकर संघर्ष करते हुए दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी (आप) की तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता समागम में भी गांधी टोपी का जलवा रहा।

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गांधी टोपी पहनकर संघर्ष करते हुए दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी (आप) की तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता समागम में भी गांधी टोपी का जलवा रहा।

बिहार की राजधानी के गांधी मैदान में मंगलवार को राज्यभर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के सिर पर ‘भगवा रंग’ की गांधी टोपी सजी रही।

फैशन से बाहर हो चुकी गांधी टोपी को वर्ष 2011 में चर्चित गांधीवादी समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद एक बार फिर लोगों ने इसे पहनना शुरू किया था। बिहार विधानसभा के इस चुनावी वर्ष में एकबार फिर गांधी टोपी कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक के सिर चढ़ गई है।

मधुबनी और मधेपुरा के लगभग सभी कार्यकर्ता भगवा रंग की गांधी टोपी लगाकर समागम में पहुंचे, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस टोपी पर जहां भाजपा का चुनाव चिह्न् ‘कमल’ अंकित है, वहीं दूसरी ओर ‘भाजपा’ लिखा हुआ है। कई लोगों के कपड़े पूरी तरह भगवा रंग में रंगे हुए था।

मधुबनी से आए भाजपा कार्यकर्ता गंगेश ने बताया कि सभी कार्यकर्ता गांधी टोपी पहनकर आए हैं। पहले लोग सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौकों पर गांधी टोपी पहनते थे, अब समय बदल गया है।”

उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तानी आवाम पार्टी (हम) द्वारा गांधी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में आयोजित अनशन के दौरान भी कार्यकर्ता ‘हम’ लिखे गांधी टोपी पहने हुए थे। उस समय गांधी टोपी पहनने के विषय में पूछे जाने पर मांझी समर्थक विधायक महाचंद्र सिंह ने कहा था कि यह गांधी की पहचान है और ‘हम’ उन्हीं के रास्ते पर चल रही है।

बहरहाल, राजनीति में एक बार फिर गांधी टोपी की वापसी को समाज के बुजुर्ग लोग देश के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।

भाजपा के समागम में भाग लेने आए मधेपुरा के बुजुर्ग रामवृक्ष की मानें तो 80 के दशक के पूर्व पटना तथा आासपास के इलाकों में गांधी टोपी पहने काफी लोग सड़कों पर मिल जाते थे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे यह टोपी लोगों के सिर से उतरने लगा था। अब इसकी वापसी इस बात का संकेत है कि कालच्रक घूम रहा है और राजनीति भी करवट ले रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493