गोडसे के जीवन पर बन रही ‘नाथूराम ट्रायल’

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के जीवन पर ‘नाथूराम ट्रायल’ नाम से फिल्म बन रही है। इन दिनों धारावाहिक ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में नजर आ रहे अभिनेता दर्शन पंडया फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे।

फिल्म का निर्देशन विजय कौशिक और निर्माण आलोक अरबिंद ठाकुर एवं आदित्य जोशी करेंगे। इसमें दर्शन, गोडसे की भूमिका निभाएंगे। गोडसे ने 1948 में दिल्ली के बिड़ला हाउस में महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

फिल्म गोडसे के जीवन के उस समय के बारे में ज्यादा है, जो उसने जेल में बिताया था। यह इस मामले को लेकर अदालत में चली जिरह पर आधारित फिल्म नहीं होगी। फिल्म गोडसे के जीवन से संबंधित कुछ तथ्यों को भी छुएगी।

फिल्म के निर्माता अरबिंद ठाकुर का कहना है कि यह गांधी के प्रति एक अधम व्यक्ति की सोच को दर्शाने का प्रयास है।

क्या फिल्म गोडसे को एक भले व्यक्ति के रूप में पेश करेगी?

इसके जवाब में इसके अन्य निर्माता आदित्य जोशी ने कहा, “फिल्म की पटकथा बहुत ही विषयाश्रित है। हम पक्ष लेने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम गोडसे को उसके असल रूप में दिखाएंगे।”

‘गोडसे ट्रायल’ की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। इसका प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493