हेस्टिंग्स (न्यूजीलैंड), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिलाओं ने यहां जारी हॉक्स बे कप में शनिवार को पहली जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने कनाडा को क्लासीफिकेशन मैच में 1-0 से हराया।
अब पांचवें स्थान के लिए भारत का सामना 10 अप्रैल को आयरलैंड के साथ होगा।
भारत के लिए मैच का एकमात्र गोल लिलिमा मिंज ने 43वें मिनट में किया। लिलिमा ने अकेले दम पर गोल करते हुए भारत को बढ़त दिलाई।
मैच के बाद भारतीय कोच नील हॉगुड ने कहा, “आज का मैच हमारे लिए अहम था। हमें यह मैच किसी भी हाल में जीतना था, ऐसे में मैं परिणाम से खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath