महेंद्र नाथ पांडे : उप्र में भाजपा का ब्राह्मण चेहरा (परिचय)

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की चंदौली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश में पार्टी के लंबे समय से सक्रिय सदस्य रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 58 वर्षीय पांडेय भाजपा के ब्राह्मण चेहरों में से एक हैं।

पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुके पांडे पहली बार 1991 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।

वह उत्तर प्रदेश सरकार में 1997 में आवास एवं शहरी विकास विभाग के राज्यमंत्री भी रहे हैं।

पांडे ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और उनके पास पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री है।

गाजीपुर में जन्मे पांडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493