चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू की तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ 29 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसकी शूटिंग पूरी होने वाली है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म की टीम फिलहाल आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रही है। दो और गाने शूट करने हैं। अगले दो महीनों का समय फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में लगेगा। फिल्म को 29 अप्रैल को रिलीज करने की योजना है।”
श्रीकांत अडाला निर्देशित पारिवारिक फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ में सामंथा रुथ प्रभु, काजल अग्रवाल और प्रणीता सुभाष भी अहम भूमिका में हैं।
पीवीपी सिनेमा निर्मित इस फिल्म में मिक्की जे. मेयर ने संगीत दिया है।
महेश फिल्मकार मुरुगदोस के साथ अपनी अगली तमिल-तेलुगू फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
dharmpath.com dharmpath