दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी के मुताबिक, पहले चरण में फरवरी में लगभग 1,000 यातायात पुलिसकर्मियों को पिस्तौल उपलब्ध कराई जाएंगी।
बस्सी ने सोमवार को बताया, “लगभग 1,000 यातायात पुलिसकर्मियों विशेषकर चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को अप्रिय और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पिस्तौल दी जाएंगी।”
उन्होंने बताया, “यह कदम सक्षम बनाने की दिशा में उठाया गया है। अगले महीने तक पिस्तौल उपलब्ध करा दी जाएंगी।”
दिल्ली की यातायात पुलिस के पास हथियार नहीं होते हैं, क्योंकि उनकी भूमिका सिर्फ यातायात नियंत्रित करने तक सीमित होती है। पिछले कुछ साल में राजधानी में रोडरेज के मामले बढ़े हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि भारत के कई राज्यों में यातायात पुलिस के पास हथियार होते हैं लेकिन अब तक दिल्ली की यातायात पुलिस को हथियारों से लैस नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath