चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ 20 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत अडाला ने किया है।
चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ 20 मई को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन श्रीकांत अडाला ने किया है।
फिल्म के ऑडियो लॉन्च के अवसर पर शुक्रवार को महेश बाबू ने फिल्म में देरी होने की खबरों का खंडन किया।
‘ब्रह्मोत्सवम’ अडाला की ‘सीतम्मा वकितलो सिरिमले चेत्तु’ की तरह ही एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में काजल अग्रवाल, सामंथा रुथ प्रभु, प्रणिता सुभाष और रेवती भी हैं।
फिल्म का निर्माण पीवीपी सिनेमा ने किया है और इसका संगीत मिकी जे. मेयर ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath