विवेक ने अपने नाम से आनंद सम्मानवश था हटाया

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विवेक ओबरॉय ने कहा है कि उनका पूरा नाम विवेक आनंद ओबरॉय है, लेकिन क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि फिल्म जगत में उन्हें विवेक आनंद के नाम से जाने जाए, इसलिए उन्होंने नाम से आनंद हटा दिया।

विवेक ने शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “मेरा असल नाम विवेक आनंद ओबरॉय है। मेरा नाम ऐसा इसलिए था, क्योंकि मेरे पिता व दादाजी स्वामी विवेकानंद और उनके विचारों व उनके उस ज्ञान के अनुयायी हैं, जो उन्होंने इतनी कम उम्र में दुनिया को दिया।”

उन्होंने कहा, “मैंने जब 2002 में फिल्मों में कदम रखा तो अपने नाम पर एक तरह से शर्म सी आई। मैं पर्दे पर अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने और उनके साथ पेड़ों के इर्दगिर्द नाचने जा रहा था, तो ऐसे में मैं विवेकानंद जैसे नाम का उपयोग कैसे कर सकता था। मैंने इसीलिए स्वामी विवेकनंद के प्रति सम्मान के चलते अपने नाम आनंद हटा दिया और इसे विवेक ओबरॉय कर लिया।”

हालांकि विवेक के ट्विटर प्रोफाइल में आनंद बरकरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493