महेश बाबू की मां बनेंगी दीपा रामानुजम!

चेन्नई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल फिल्म ‘पिचैककरण’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री दीपा रामानुजम को आगामी तमिल-तेुलगू द्विभाषी फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू की मां की भूमिका के लिए चुना गया है। यह ए.आर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “दीपा ने फिल्म में महेश की मां के किरदार के लिए हामी भरी है। फिल्म ‘पिचैककरण’ में उनके मां के किरदार ने सभी को प्रभावित किया और मुरुदोस ने महसूस किया कि वह इस फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। वह अगस्त में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग में शामिल होंगी।”

टैगोर मधु द्वारा निर्मित फिल्म में राकुल प्रीत सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

निर्माताओं द्वारा अन्य कलाकारों का चयन होना बाकी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493