महिला विरोधी है आम आदमी पार्टी : भाजपा

नई दिल्ली, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी के बाद रविवार को आप पर महिला विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख सतीश उपाध्याया ने आईएएनएस को बताया, “इस पार्टी (आप) में महिला विरोधी है और यह आपराधिक मानसिकता वाले लोगों से भरी हुई है जो महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते।”

उपाध्याय ने कहा, “और जब पुलिस ने उनके पार्टी विधायकों को गिरफ्तार किया तो मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह कहते हए ट्वीट करने शुरू कर दिए कि मोदी जी की पुलिस उनके विधायकों को गिरफ्तार कर रही है।”

उन्होंने कहा, “क्या पुलिस को दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी भूमिका छोड़ देना चाहिए? क्या पुलिस को राजधानी में अराजकता और जंगल राज की अनुमति देनी चाहिए?”

दक्षिण दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक अमानतुल्ला खान को कथित तौर पर एक महिला को धमकाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता ने आप पर धावा बोला है।

जामिया नगर पुलिस थाने में आप विधायक के खिलाफ 20 जुलाई को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी देने) और धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया।

उपाध्याय ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, “शिकायतकर्ता आप की एक सदस्या हैं और उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।”

उपाध्याय ने कहा, “आज दिल्ली की गलियों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यहां तक कि विधायकों की पत्नियां भी खुद अपने घर में सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, फिर चाहे यह मनोज कुमार का या सोमनाथ भारती का मामला ही क्यों ना हो। आप समर्थक सोनी की आत्महत्या का मामला हम सबके सामने है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493