महेश बाबू बनेंगे फिल्म निर्माता

चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। वह इसे अपने पिता के जन्मदिन 31 मई को लांच कर सकते हैं। महेश बाबू हालांकि अभी तेलुगू फिल्म ‘श्रीमंतुडू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

महेश के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “महेश की योजना अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने की है, जिसका नाम उनके बेटे गौतम के नाम पर रखा जाएगा। इसे उनके पिता और दिग्गज अभिनेता कृष्णा के जन्मदिवस 31 मई को लांच करने की तैयारी है।”

सूत्र ने कहा कि हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महेश अपनी फिल्मों का ही निर्माण करेंगे या फिर वे रचनात्मक सामग्री वाली छोटी फिल्मों पर दांव लगाएंगे।

सूत्र ने बताया, “जिन फिल्मों का उन्होंने निर्माण करने की योजना बनाई है, उसके संबंध में महेश की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि वह अपनी अगली फिल्म को पीवीपी सिनेमा के साथ मिलकर उसका सहनिर्माण करें।”

महेश की अगली तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सव’ 31 मई को लांच हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीकांत अडाला कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493