हैदराबाद, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने यहां शनिवार को सुपरस्टार महेश बाबू से उनकी आगामी तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ के सेट पर मुलाकात की।
हैदराबाद, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने यहां शनिवार को सुपरस्टार महेश बाबू से उनकी आगामी तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ के सेट पर मुलाकात की।
महेश और शाहरुख दोनों यहां रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे।
रामोजी फिल्म सिटी में शाहरुख ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रहे थे और उन्होंने ‘ब्रह्मोत्सवम’ के सेट पर जाकर महेश और उनकी अभिनेत्री पत्नी नम्रता शिरोडकर तथा उनकी बेटी सितारा से मुलाकात की।
शाहरुख के अचानक सेट पर आने से महेश हक्के-बक्के रह गए।
महेश ने ट्वीट किया, “हमारे ‘ब्रह्मोत्सवम’ के सेट पर आज शाहरुख खान से मिलना खुशी की बात है। सभी कलाकार और कर्मचारी काफी रोमांचित थे। धन्यवाद सर।”
dharmpath.com dharmpath