ब्रुसेल्स, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। लियोनाद्रो मायेर और कार्लोस बार्लोक ने शनिवार को खेले गए युगल मुकाबले में बेल्जियम के स्टीव डार्किस और रुबेन बेमेलमांस पर 6-2, 7-6 (7-2), 5-7, 7-6 (7-5) की जीत के साथ अपनी टीम को डेविस कप सेमीफाइनल में 2-1 की बढ़त दिला दी है।
शुक्रवार को इस मुकाबले में दोनों टीमों ने एक-एक एकल मैच जीता था। अब इस मुकाबले का फैसला रविवार को होने वाले उलट एकल मुकाबलों से होगा।
उलट एकल मुकाबलों में बेल्जियम के नम्बर-1 खिलाड़ी डेविड गोफिन का सामना मायेर से होगा, जबकि दूसरे उलट एकल में डार्किस का सामना फ्रेडरिको डेल्बोनिस से होना है।
ग्लासगो में जारी अन्य डेविस कप सेमीफाइनल में ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
dharmpath.com dharmpath