नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक रूप से बदली रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आंशिक रूप से बदली रहेगी। दिन में हल्की बारिश की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 83 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath