महेश भट्ट करिश्माई : वरुण

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण मित्रा का कहना है कि फिल्मकार महेश भट्ट पूरी तरह एक करिश्माई शख्सियत हैं और निर्माता मुकेश भट्ट क्षमतावान हैं।

वरुण जल्द ही निर्माता के बैनर विशेष फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘जलेबी’ में नजर आएंगे।

वरुण ने कहा, “भट्ट साहब (महेश) पूरी तरह से एक करिश्माई फिल्मकार हैं और मुकेशजी में सारी क्षमताएं हैं और हर चीज अच्छी तरह से होना सुनिश्चित करते हैं। भट्ट साहब आपके दिल से बात करते हैं और आपका आपके एक नए व्यक्तित्व से परिचय कराते हैं, जो कहीं आपके भीतर छिपा हुआ होता है।”

पुष्पदीप भारद्वाज निर्देशित रोमांस से भरपूर फिल्म ‘जलेबी : द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ में रिया चक्रवर्ती और दिगांगना सूर्यवंशी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493