महेश भट्ट ‘जलेबी’ के लिए उत्साहित

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता महेश भट्ट आगामी फिल्म ‘जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव’ के लिए उत्साहित हैं।

उनका कहना है कि इसकी कहानी समस्याओं और कशमकश के बीच जिंदगी जीने पर आधारित हैं।

आईएएनएस से जारी बयान के मुताबिक, महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म द्वारा समर्थित फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।

महेश भट्ट ने कहा, ‘जलेबी’ आपको बताती है कि जब पुरानी चीजें खत्म हो जाए और कुछ नया नहीं हो रहा हो तो कैसे जीएं।

इस फिल्म के साथ टेलीविजन अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। वह ‘कुबूल है’, ‘वीरा’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में काम कर चुकी हैं।

फिल्म में रिया चक्रवर्ती और नवोदित वरुण मित्रा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म पुष्पदीप भारद्वाज द्वारा निर्देशित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493