मनीला, 3 सितंबर (आईएएनएस)। फिलीपींस के इसुलान शहर में बम विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, छठी इन्फैंट्री डिविजन के कमांडर किरीलिटो सोबेजाना ने मीडिया के समक्ष पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार रात को डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर आईईडी विस्फोट हुआ था।
उल्लेखनीय है कि रविवार को हुआ विस्फोट बीते एक सप्ताह में इस तरह की दूसरी घटना है। फसल महोत्सव के दौरान 28 अगस्त को इसी तरह के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए।
किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट की संबद्ध इकाई बंगसमोरो इस्लामिक फ्रीडम फाइटर्स (बीआईएफएफ) की ओर इशारा किया है।
राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ऑस्कर अल्बाल्डे ने सोमवार को कहा कि मिंडानाओ के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।
dharmpath.com dharmpath