सऊदी अरब ने हौती मिसाइल को मार गिराया

रियाद, 3 सितंबर (आईएएनएस)। यमन में युद्ध में शामिल सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को हौती विद्रोहियों द्वारा सीमावर्ती जजान शहर की तरफ दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराए जाने की पुष्टि की।

हाल के सप्ताह में हौती से मिसाइल हमलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसमें ज्यादातर मिसाइलों को सऊदी एयर फोर्स ने नष्ट कर दिया है। इन हमलों में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह मिसाइल हमले सऊदी अरब के यमन में हवाई हमलों के जबाब में शुरू किए गए हैं।

हौती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब यमन में तीन सालों से अरब सैन्य गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493