मप्र : मुख्यमंत्री शिवराज के रथ पर पथराव (फोटो सहित)

सीधी/भोपाल 3 सितंबर(आईएएनएस)। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर रविवार देर रात सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

सीधी/भोपाल 3 सितंबर(आईएएनएस)। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रथ पर रविवार देर रात सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

भाजपा का आरोप है कि पथराव करने वाले कांग्रेसी थे, वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है।

मुख्यमंत्री चौहान इन दिनों पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं, उनकी यात्रा रविवार रात को सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां से विधायक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह है।

चौहान की यात्रा के पहुंचने पर रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने रथ पर पथराव कर दिया। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर का दावा है कि यह पथराव कांग्रेस ने कराया है ।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं कहा कि छुपकर पत्थर फेंकने वाले अजय सिंह के समर्थकों में अगर हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबला करें।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का कहना है कि चुरहट और कांग्रेस के लोगों की यह संस्कृति नहीं है कि वे विरोधी पर किसी भी तरह की उग्रता पर उतरें। यह घटना निंदनीय है। साथ ही उन्हें आशंका है कि यह जान-बूझकर रची गई साजिश है।

उन्होंने कहा कि चुरहट की जनता व मुझे (अजय) बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493