महेश भट्ट से मांगी गई फिरौती, पुलिस ने मामला सुलझाया

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट ने गुरुवार को बताया कि उनसे एक अज्ञात शख्स ने टेलीफोन पर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और ऐसा न करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। हालांकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया।

भट्ट ने ट्वीट कर बताया, “एक अज्ञात शख्स ने फिरौती के लिए फोन किया और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की पुलिस ने इस मामले को निपटाया। आभार।”

भट्ट को कथित तौर पर बुधवार को एक अज्ञात शख्स ने फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और राशि न देने पर उनकी पत्नी सोनी राजदान व बेटी आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493