मेलबर्न के कारखाने में आग, 3 मरे

मेलबर्न, 2 मार्च (आईएएनएस)। मेलबर्न के एक बंद पड़े कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।

‘आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ की रिपोर्ट के अनुसार, आस्ट्रेलिया के फुटस्क्रे शहर में स्थित एक पुराने किनीयर्स कारखाने में बुधवार रात विस्फोट होने और आग लगने के बाद आपात सेवाओं को बुलाया गया।

कारखाने के अंदर से तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का मानना है कि मृतकों में दो पुरुष व एक महिला शामिल है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस कारखाने का इस्तेमाल पिछले करीब एक साल से बेघर लोग आश्रय के तौर पर कर रहे थे।

एक प्रत्यक्षदर्शी टैक्सी चालक ने बताया कि उसने कारखाने के अंदर से आने वाली चीखें सुनी।

प्रत्यक्षदर्शी ने आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन को बताया कि कुछ मिनट बाद ही वहां दमकल कर्मी पहुंच गए।

यह कारखाना 1903 से 2002 के बीच संचालित था। कारखाने के बंद होने के बाद राज्य सरकार ने यहां एक बड़ा अपार्टमेंट परिसर बनाने की योजना बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493