पटना, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे प्रवीण मांझी को जहानाबाद जिले में रविवार को 4.65 लाख रुपये नकदी के साथ हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान पुलिस ने प्रवीण मांझी की गाड़ी में 4.65 लाख रुपये पाया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।”
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के कारण राज्य में आचार संहिता लागू है। आयकर विभाग और बिहार पुलिस के लोग चुनाव में काले धन के इस्तेमाल को रोकने के लिए जगह-जगह जांच कर रहे हैं।
मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक घटक दल है।
dharmpath.com dharmpath