मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने केतन मेहता की फिल्म ‘मांझी-द माउंटेनमैन’ की काफी प्रशंसा की। उर्वशी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से की, जिसमें उनके साथ सनी देओल थे।

रौतेला ने यहां फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कहा, “यह प्रेरणादायक फिल्म है और सभी को इसे देखना चाहिए।”
‘मांझी-द माउंटेनमैन’ एक व्यक्ति की कहानी है। जो 22 साल तक पहाड़ को तोड़ता है। जब रौतेला से पूछा गया कि उन्हें अपने प्रेमी से ऐसी उम्मीद है? इस पर रौतेला ने कहा, “मेरा जीवनसाथी वफादार होना चाहिए और मैं यह नहीं चाहती कि वह ऐसा कुछ करे।”
अभिनेत्री ‘भाग जॉनी’ में आइटम नंबर करती नजर आएंगी। उनकी आगामी थ्रिलर में कुणाल खेमू, जोया मोरानी और मांडणा करीमी हैं।
आगामी परियोजना के बारे में अभिनेत्री ने कहा, “मैं ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ कर रही हूं, जो अगले साल प्रदर्शित होगी। इसके बाद ‘सनम रे’ जो अगले साल वेलेंटाइन-डे पर आएगी।”
dharmpath.com dharmpath