परिजनों को जब पता चला कि लड़की के साथ चार महीने पहले दुष्कर्म हुआ था तो उन्होंने थाने में शिकायत लिखाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तालाश शुरू कर दी है।
बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा में रहने वाले एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि लगभग चार माह पूर्व वह और उसका परिवार काम करने के लिए बाहर गया हुआ था, उसी बीच घर में उसकी बेटी को अकेला पाकर गांव का विजय अहिरवार उसके घर में घुस गया और उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विजय ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे व उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
धमकी से डरी लड़की ने दुष्कर्म की बात परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं बताई। चार महीने बाद जब उसका पेट उभरा, तब उसने अपने माता-पिता को सारी बात बताई। गनीमत यह रही कि पुलिस ने चार महीने बाद मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath