मांझी, सुशील ने दी नीतीश, लालू को बधाई

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को बधाई दी है।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, “महागठबंधन की जीत पर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को बधाई। जनादेश का सम्मान करते हैं।”

मांझी ने भी ट्वीट कर लिखा, “महागठबंधन की जीत पर लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और कांग्रेस को बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493