मांसाहार पर हर हफ्ते 282 अरब डॉलर खर्च करते हैं ऑस्ट्रेलियाई

सिडनी, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के निवासी हर सप्ताह मांसाहार पर 282 अरब डॉलर खर्च करते हैं। एक सर्वेक्षण से सोमवार को यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी की सुपरमार्केट चेन अल्दी की ऑस्ट्रेलियाई शाखा ने यह सर्वेक्षण करवाया। इसमें पता चला कि हर ऑस्ट्रेलियाई घर में हर सप्ताह साढ़े चार किलो मांस की खपत होती है, जिसका खर्च 34 डॉलर है।

इस सर्वेक्षण में पाया गया कि कुल मिलाकर 47 फीसदी ऑस्ट्रेलियाई चिकन पसंद करते हैं, जबकि न्यू साउथवेल्स के निवासी किसी अन्य के मुकाबले भेड़/बकरी के मांस को तरजीह देते हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के निवासी की पसंद सुअर का मांस है।

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासी अन्य क्षेत्रों के मुकाबले सबसे अधिक मांसाहार पसंद करते हैं और उनकी औसत खपत सप्ताह में पांच या उससे अधिक बार मांस का सेवन है।

मीट एंड लाइवस्टॉक ऑस्ट्रेलिया की मुख्य विपणन और संचार अधिकारी लिजा शार्प ने फेयरफैक्स मीडिया को बताया कि ऑस्ट्रेलिया पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मांस की खपत करने वाले राष्ट्र के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक से मांस के दाम बढ़ने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई लोगों की पसंद लाल मांस है।”

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के गोमांस उद्योग का व्यापार इस दौरान 3 अरब से बढ़कर 5 अरब हो चुका है।

अल्दी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सर्वेक्षण के निष्कर्षो से पता चला है कि ऑस्ट्रेलियाई लोग क्वालिटी से समझौता किए बिना बेहतर मूल्य पर हर सप्ताह ज्यादा से ज्यादा मांस की खरीदारी करना चाहते हैं।

प्रवक्ता ने कहा, “हम जानते हैं कि गोमांस और भेड़ का मांस ऑस्ट्रेलियाई लोग काफी पसंद करते हैं और सदियों से यह उनके भोजन का अहम हिस्सा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493