कानपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे का शव फांसी से लटका देख मां स्तब्ध रह गई।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक घाटमपुर थाना क्षेत्र के साढ़ चौकी इलाके के दौलतपुर गांव निवासी पिंकू प्रजापति (17) की शनिवार सुबह किसी बात पर मां से बहस हो गई। जिसमें मां ने बेटे को डांट दिया। इस बात से नाराज होकर पिंकू अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद जब मां उसे नाश्ते के लिए बुलाने कमरे में गई तो वहां का दृश्य देख वह भौंचक रह गई।
पिंकू ने छत पर लगे कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बेटे का शव लटका देखकर मां आवाक रह गई और वह चीख पड़ी। उनकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath