मां के रूप में अपनी भूमिका का आनंद ले रही हूं : पद्म लक्ष्मी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मूल की सुपरमॉडल पद्म लक्ष्मी ने कहा कि बच्चे की अकेले परवरिश करना आसान नहीं है लेकिन वह खुश हैं कि उनका परिवार उनके साथ है।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मूल की सुपरमॉडल पद्म लक्ष्मी ने कहा कि बच्चे की अकेले परवरिश करना आसान नहीं है लेकिन वह खुश हैं कि उनका परिवार उनके साथ है।

पद्म लक्ष्मी की एक बेटी है जिसका नाम कृष्णा थिया लक्ष्मी-डेल है।

क्या बच्चे को अकेले पालना मुश्किल होता है, यह पूछने पर लक्ष्मी ने आईएएनएस से कहा, “यह मुश्किल है लेकिन मुझे महसूस नहीं होता कि मैं बच्चे को अकेले पाल रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरे कई परिजन हैं जो उसके कपड़ों, शिक्षा और अन्य चीजों में मदद करते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं एक मां के रूप में अपनी भूमिका का आनंद ले रही हूं। यह (बेटी की परवरिश) मेरे जीवन का अब तक का सबसे संतोषजनक काम है और मैं यह करती रहूंगी।”

भारत में एएक्सएन पर प्रसारित होने वाले ‘टॉप शेफ’ की होस्ट लक्ष्मी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई महिला बच्चों के बिना या ऐसी किसी दूसरी चीज के बिना अधूरी होती है लेकिन मेरे लिए यह एक अद्भुत अनुभव रहा है और उसका साथ पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं। वह बहुत मजेदार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493