उप्र में सड़क हादसा, 9 की मौत

लखनऊ/लखीमपुर, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार तड़के एक मैजिक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में मैजिक में सवार कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के उचौलिया में एक मैजिक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। मैजिक शाहजहांपुर से सवारी लेकर सीतापुर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी नेशनल हाईवे पर उचौलिया के पास पहुंची तो वहां खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैजिक में 17 लोग सवार थे।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिले के पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। अभी मरने वालों में से एक की ही शिनाख्त हो सकी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493