उप्र में बादल छाए, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में शनिवार सुबह से ही बदली का असर दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा और बदली की वजह से गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार शनिवार को पूरे उप्र के अधिकांश जिलों में बदली का असर रहेगा जिससे धूप का असर कम दिखाई देगा। बीच बीच में धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से इसका असर कम रहेगा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री और झांसी का 24.5 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493