नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान औसत मौसम से चार डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, “सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम तक आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 53 फीसदी दर्ज की गई।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.2 डिग्री, जबकि सामान्य से दो डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath