मां चाहती हैं नए साल में सिक्स-पैक बनाऊं : सलमान

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने बताया कि उनकी मां सलमा खान चाहती हैं कि वह न्यू-ईयर रेजोल्यूशन के तौर पर सिक्स-पैक बॉडी बनाए। वह गुरुवार को 53 वर्ष के हो गए।

सलमान ने बुधवार रात अपने जन्मदिन के जश्न के बीच पनवेल में अपने फार्महाउस के बाहर मीडिया से बातचीत की।

न्यू-ईयर रेजोल्यूशन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “चार दिन पहले, मेरी मां ने मुझसे कहा कि अब यह चार-पैक बॉडी पर्याप्त नहीं है और उन्होंने मुझसे पूछा ‘अगले साल के लिए आपका क्या संकल्प है’ तो, मैंने उनसे कहा ‘कुछ नहीं’ तो, उन्होंने मुझसे कहा ‘तुम्हें सिक्स-पैक बॉडी बनानी है’ तो अब इसका मतलब है, मुझे अनुशासित होना है और मैं यह कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं सुबह और शाम को जिम जा रहा हूं। मैं एक घंटे दौड़ता हूं और अपने खाने की आदतों को नियंत्रित करता हूं। उन्होंने (मां) मुझे सिक्स पैक बॉडी बनाने के लिए कहा है, जो उनके अनुसार मेरे लिए सरल होगा और यह मेरे लिए आसान है, इसलिए, मैं नए साल पर अपनी मां को अपना सिक्स पैक बॉडी गिफ्ट करने जा रहा हूं।”

सलमान इन दिनों अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493