महाराष्ट्र में ठंड का असर

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि निफाड में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

उपनगरों और शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमश 12.4 व 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने के कारण मुंबई के लोग ठंड महसूस कर रहे हैं।

नासिक में 5.7 डिग्री सेल्सियस , जलगांव में 8.4, नंदुरबार में नौ और धुले में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

गुरुवार को तापमान बुधवार के मुकाबले करीब पांच डिग्री कम हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और शुक्रवार को 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान जताया है।

हालांकि गुरुवार को तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच बना रहेगा। मुंबई के लोग सर्दियों में पहली बार गर्म कपड़े पहनते दिखाई दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493