माइकल कीटन को मिला फ्रेंच सम्मान

पेरिस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्म ‘स्पॉटलाइट’ में अपनी भूमिका के लिए पुरस्कार जीतने के बाद अभिनेता माइकल कीटन को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिला।

यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्री फ्लूर पोलेरीन द्वारा आयोजित किया गया था।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह पुरस्कार कीटन के करियर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिए दिया गया। इससे पहले यह पुरस्कार जिम जार्मुश, रॉबर्ट पैक्सटन, रॉबर्ट रेडफोर्ड और मेरिल स्ट्रीप को दिया गया था।

यह सम्मान प्राप्त करने के बाद कीटन ने कहा, “आपकी संस्कृति है कि आप खूबसूरती और कला को सम्मान देते हैं। अगर मैंने सरल तरीके से इस संस्कृति में सुंदरता या कला के लिए योगदान दिया है या दुनिया की किसी भी संस्कृति के लिए मुझे सम्मानित होने से गौरवान्वित महसूस हो रहा है। यह मेरी जिंदगी के बड़े दिनों में से है।”

उनकी फिल्म ‘स्पॉटलाइट’ छह ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493