माइक्रोनेशिया पहुंचा आईएनएस सतपुड़ा

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि और शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के तहत भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सतपुड़ा गुरुवार को दो दिन के दौरे पर पोह्न्पेई (माइक्रोनेशिया) पहुंचा।

भारत और माइक्रोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंध दक्षिण-दक्षिण सहयोग के मद्देनजर विकसित हुए हैं। इसके अलावा भारत तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के जरिये माइक्रोनेशिया के मानव संसाधन विकास तथा क्षमता निर्माण में संलग्न हैं। भारत प्रशांत द्वीप मंचों के नियमित संवाद में हिस्सा लेता है जिसका माइक्रोनेशिया सदस्य है।

इस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेनाकर्मी समुद्री निगरानी संभाग के साथ आदान-प्रदान करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच सहयोग में इजाफा हो। इसके अलावा वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात होगी तथा खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शिरकत की जाएगी।

भारतीय नौसेना जलपोत रिमपैक-16 अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट रहा है। यह अभ्यास विश्व का सबसे बड़ा बहुस्तरीय नौसेना अभ्यास है, जिसे हर दो वर्ष बाद अमेरिकी नौसेना हवाई तट के पास आयोजित करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493