माइक्रोमैक्स फोन से सिर्फ एक क्लिक कर बुक करें उबेर कैब

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। घरेलू मोबाइल निर्माता माइक्रोमैक्स इंफोर्मेटिक्स और वैश्विक कैब सेवा प्रदाता उबेर ने मंगलवार को अगले तीन वर्षो के लिए भागीदारी की घोषणा की।

इस भागीदारी के तहत माइक्रोमैक्स अपने ग्राहकों को सिर्फ एक क्लिक पर उबेर कैब बुक करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अपने स्मार्टफोन में उबेर एप इनबिल्ट करेगा।

इस भागीदारी के तहत माइक्रोमैक्स के करीब 10 करोड़ स्मार्टफोन में उबेर एप को पहले से इंस्टाल किया जाएगा।

माइक्रोमैक्स अपने स्मार्टफोन में एक अराउंड प्लेटफार्म प्रदान करेगा, जिसमें उबेर एप फूड, ट्रैवल, न्यूज और वेदर जैसे लोकप्रिय एप भी पहले से इंस्टाल होंगे।

माइक्रोमैक्स इंफरेमेटिक्स के सहसंस्थापक राहुल शर्मा ने बताया, “इस भागीदारी से उबेर भारत में माइक्रोमैक्स के विशाल ग्राहक समूह तक आसानी से पहुंच बना लेगा, साथ ही हमारे ग्राहकों को सबसे बेहतर राइड शेयरिंग का अनुभव हासिल करने में मदद मिलेगी।”

इस बारे में उबेर एपीएसी के अध्यक्ष एरिक अलेक्जेंडर ने कहा, “इस भागीदारी से हमारे ग्राहकों को कैब बुक करने में सहजता होगी और यह न सिर्फ यात्रियों बल्कि कैब चालकों और पूरे शहर के लिए लाभदायक होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493