रूस में जहरीली अल्कोहल से मरने वालों की संख्या 53 हुई

मॉस्को, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के साइबेरियाईशहर इरकुत्स्क में जहरीली अल्कोहल के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जबकि 26 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों ने बाथ लोशन का सेवन किया था, जिसे बाद में अधिकारियों ने पाया कि वह मेथेनॉल तथा एंटी-फ्रीज का जानलेवा मिश्रण था। साथ ही एक भूमिगत जगह में नकली लोशन बनाने की फैक्ट्री पाई गई और इरकुस्क की लगभग 100 दुकानों से 500 लीटर लोशन जब्त किए गए।

राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कॉव ने इस घटना को सोमवार को एक भयावह त्रासदी करार दिया और कहा कि राष्ट्रपति पुतिन को इस घटना से अवगत कराया गया है।

प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को कैबिनेट की एक बैठक के दौरान कहा कि अधिकारियों को अल्कोहल की मात्रा वाले इस तरह के अवैध पदार्थो से निपटने और इसपर तत्काल प्रतिबंध लगाने की जरूरत है।

रूस में सरोगेट अल्कोहल के कारण विषाक्तता के मामले आम हैं, लेकिन इरकुत्स्क का मामला बीते कई वर्षो के दौरान सबसे भयावह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493