माउंटगोक्स के प्रमुख गिरफ्तार

लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जापानी पुलिस ने वर्चुअल मुद्रा बिटक्वोइन के कभी दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज रहे माउंट गोक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क कार्पेल्स को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी यहां एक मीडिया रपट से मिली।

बीबीसी के मुताबिक, कार्पेल्स को गत फरवरी में 38.7 करोड़ डॉलर मूल्य के बिटक्वोइन के गुम होने संबंधी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

माना जा रहा है कि उन्होंने आंकड़ों में हेराफेरी करने के लिए एक्सचेंज के कंप्यूटर का उपयोग किया होगा।

माउंट गोक्स ने हालांकि कहा था कि ऐसा कंप्यूटर बग के कारण हुआ था। बाद में कंपनी ने दीवालिया घोषित किए जाने के लिए आवेदन कर दिया था।

कार्पेल्स पर संदेह है कि उन्होंने इस घपलेबाजी में 10 लाख डॉलर लाभ अर्जित किया है।

कंपनी ने बाद में कहा था कि उसे दो लाख खोए बिटक्वोइंस मिल गए हैं, जो 11.6 करोड़ डॉलर मूल्य के हैं और वे एक पुराने डिजिटल वॉलेट में पड़े थे।

कंपनी ने पहले 8,50,000 बिटक्वोइन खोने की रपट दर्ज की थी। दो लाख बिटक्वोइन मिल जाने के बाद इनकी संख्या घटकर 6,50,000 लाख रह गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493