लैटिन गिरजाघर विझिंजम बंदरगाह के खिलाफ

तिरुवनंतपुरम, 2 अगस्त (आईएएनएस)। लैटिन गिरजाघर ने रविवार को एक पत्र जारी कर केरल सरकार को चेतावनी दी है कि मौजूदा प्रारूप में प्रस्तावित विझिंजम बंदरगाह परियोजना पर आगे नहीं बढ़ा जाए, क्योंकि इससे स्थानीय मछुआरा समुदाय प्रभावित होगा।

यह पत्र सभी लैटिन गिरजाघरों में पढ़ा गया। पत्र में कहा गया है कि परियोजना से मछुआरों के 32 गांवों के 50 हजार लोग प्रभावित होंगे।

यह पत्र मुख्य पादरी सूसईपकियम ने लैटिन आर्कडायोसिस की ओर से जारी किया है। पत्र में प्रभावित गांव के लिए पुनर्वास पैकेज की भी मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि बंदरगाह निर्माण के लिए 17 अगस्त को अडानी पोर्ट्स और केरल सरकार एक समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली है। बंदरगाह के प्रथम चरण में 4,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493